Dungarpur News। विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अलग-अलग प्रत्याशियों की सूची जारी की हैं। शनिवार को पार्टी की ओर से जारी छठी सूची में डूंगरपुर जिले के चौरासी विधानसभा से पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा पर अंतिम मोहर लगा दी। चौरासी विधानसभा से महेन्द्र बरजोड़ एवं ताराचंद भगोरा टिकट के लिए प्रयासरत थे। शनिवार को पार्टी ने भगोरा के नाम पर मुहर लगाई। इसके बाद से महेंद्र बरजोड़ ने कांग्रेस से बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ने का बिगुल बजा दिया। रविवार को बरजोड़ के समर्थक उनके निवास पारडा दरियाटी पहुँचे जहाँ कांग्रेस प्रदेश महासचिव महेन्द्र बरजोड़ एवं उनके समर्थकों ने नाराजगी जताई। महेन्द्र बरजोड़ ने सोमवार को निर्दलीय नामांकन भरने का फैसला लिया। बरजोड़ ने कहा कि क्षेत्रवासी एवं लोगों की जनभावना का देखते हुए निर्दलीय नामाकंन करेंगें। गौरतलब हैं कि वर्ष 2013 में महेन्द्र बरजोड़ विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं लेकिन हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद 2018 में झोथरी पूर्व प्रधान मंजूला रोत को पार्टी ने टिकट दी। जिसमें बीटीपी के प्रत्याशी राजकुमार रोत ने जीत हासिल की थी। 2023 के चुनावों में एक बार फिर महेेन्द्र बरजोड़ ने पूरजोर दावेदारी जताई लेकिन पूर्व में ही टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय चुनाव लडऩे का ऐलान कर चुके हैं।
Political Newsकांग्रेस के प्रदेश महासचिव महेन्द्र बरजोड़ चौरासी से लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव, सोमवार...
कांग्रेस के प्रदेश महासचिव महेन्द्र बरजोड़ चौरासी से लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव, सोमवार को करेंगे नामांकन।
Follow Us